जीवन सरिता
के प्रवाह से उठी
तरंग मनुष्य!
गोते खाने से ही
भयभीत सदा!
अथाह में
थाह से मोह!
सोचो क्योँ ये
भरम गहन!
छोड़ यदि दे सरिता
में अहं! पदचिह्न
चिन्हित हो जाएं व्योम में!!
अभिजीत ठाकुर
Affiliate link:
Compare and Buy solar panels (mono & poly crystalline technology) in 12v/24v for home, office, shop and commercial spaces at the lowest price at Loom Solar.
No comments:
Post a Comment