Hindi spiritual poetry- meditative joy: देखो मेरा हर पल कितना सुंदर है! - Path Me Harshringar : by Abhijit Thakur

Breaking

Friday, 15 February 2019

Hindi spiritual poetry- meditative joy: देखो मेरा हर पल कितना सुंदर है!


जब से पता चला

तु दिल के अन्दर है।

देखो मेरा हर

पल कितना सुंदर है।
जान गया, हूँ खाली हाथ!

कुछ भी नहीं मेरे पास,

पर अंदाज सिकंदर है।

खड़ा हूँ इस पार किनारे

पतवार बिन,माँझी के सहारे,

रोमांचित है रोम रोम

मंजिल इस बार समंदर है।
बैठ मिट्टी के ऊँचे टिले पर

सोचूं, हूँ कितना खुशनसीब

के सारा आकाश अपना घर है।

देखो! मेरा हरपल,कितना सुंदर है।।

अभिजीत ठाकुर




 Affiliate link:
Compare and Buy solar panels (mono & poly crystalline technology) in 12v/24v for home, office, shop and commercial spaces at the lowest price at Loom Solar. 

Click here:http://bit.ly/2CmsUnn

No comments:

Post a Comment