पहाड़े का पहाड़ चढ़ना मुश्किल लगता था! - Path Me Harshringar : by Abhijit Thakur

Breaking

Thursday, 24 January 2019

पहाड़े का पहाड़ चढ़ना मुश्किल लगता था!


पहाड़े का पहाड़
चढ़ना मुश्किल लगता था,
पर क्या करते
याद करने पड़ते थे,
ना कर पाए तो गुरुजी की छडी
से पिटना पड़ता था।
पहाड़े ७ का या १३ का
अब भी नहीं आता!
गुणा करने का 
गुण जब से आया,
माउटेँन
जैसे पहाड़ोँ
का डर भागा!
वो दिन जब भी याद
आते हैँ मैं पहाड़े भूल जाता हूँ!
पर सच है एक बार फिर में
पहाड़े के पहाड़ोँ पर चढ़ना चाहता हूँ...चढ़ना चाहता हूँ!!


अभिजीत ठाकुर

No comments:

Post a Comment