Hindi motivational poetry- speedy life: मौत से जो जा छिपे कोनों में, उनके लिये अंतिम संस्कार है जिंदगी! - Path Me Harshringar : by Abhijit Thakur

Breaking

Sunday, 17 February 2019

Hindi motivational poetry- speedy life: मौत से जो जा छिपे कोनों में, उनके लिये अंतिम संस्कार है जिंदगी!


बहुत तेज

रफ्तार है जिंदगी
कहीं कहीं अंधेरा
तो कभी
चमकदार है जिंदगी।

कुछ पलोँ का खेल,

है जिंदगी भर का मेल,
यूँ खूबसूरत मिसाल
है जिंदगी।

हँसते हुए भी रूला दे

रोते हुए भी हँसा दे
वो असल फनकार
है जिंदगी।

मौत से डरकर जा

छिपे जो कोनोँ में,
उनके लिए उम्रभर
अंतिम संस्कार है जिंदगी।

अगर है कुछ तो

असीम प्यार है जिंदगी।
कुछ ऐसी गुलजार है जिंदगी।।

अभिजीत ठाकुर


Affiliate link:
Compare and Buy solar panels (mono & poly crystalline technology) in 12v/24v for home, office, shop and commercial spaces at the lowest price at Loom Solar.



No comments:

Post a Comment