Hindi spiritual love poetry: ह्रदय की पुकार पहुँच जायेगी तुम...! - Path Me Harshringar : by Abhijit Thakur

Breaking

Friday 1 March 2019

Hindi spiritual love poetry: ह्रदय की पुकार पहुँच जायेगी तुम...!


ह्रदय की पुकार पहुँच जायेगी
तुम आकाश विशाल,
तलहटी से झंकार पहुँच जायेगी!
रंगहीन से उपवन सारे,
प्रेम की फुहार पहुँच जायेगी!
मैं अमावस में यूँ दीप बना,
मन्दम लौ प्रकाश पहुँच जायेगी!
रेत में बिखर गया हूँ,
इस कण की ये मनुहार पहुँच जायेगी!
अंतहीन प्रतिक्षा संकल्पित
अक्षत के पार मेरी आवाज पहुँच जायेगी!!

अभिजीत ठाकुर



Affiliate link:
Compare and Buy solar panels (mono & poly crystalline technology) in 12v/24v for home, office, shop and commercial spaces at the lowest price at Loom Solar.



No comments:

Post a Comment